Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पिपरी थाने से स्थानांतरण पर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय को भावभीनी विदाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Pappu Kumar , Date: 04/02/2026 05:37:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pappu Kumar ,
  • Date:
  • 04/02/2026 05:37:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रभारी निरीक्षक थाना पिपरी सत्येंद्र कुमार राय के स्थानांतरण अनपरा हो जाने पर  पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और स्थानीय पत्रकार बंधुओं तथा ब्यापारियों एवं नेताओ ने उनको भावभीनी विदाई करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट करके माल्यार्पण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रभारी निरीक्षक थाना पिपरी सत्येंद्र कुमार राय के स्थानांतरण अनपरा हो जाने पर  पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और स्थानीय पत्रकार बंधुओं तथा ब्यापारियों एवं नेताओ ने उनको भावभीनी विदाई करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट करके माल्यार्पण किया। पिपरी थाने के 'मिशन शक्ति के कार्यालय में आयोजित इस विदाई कार्यक्रम में पत्रकारों. ब्यापारियों. एवं नेताओ सहित पुलिस के जवानो ने ईस्पेक्टर सत्येंद्र राय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शेख जलालुद्दीन ने विदाई समारोह का संचालन करते हुए कहा कि सत्येंद्र कुमार राय का कार्यकाल निष्पक्ष कार्यशैली और मीडिया के साथ बेहतर समन्वय के लिए हमेशा इन्हे याद किया जाएगा। श्री शेख ने शेरो शायरी के दौरान इस बिदाई समारोह को गमगीन बना दिया. जिससे वहां बैठे हुए लोग भावुक दिखे।

 

श्री शेख ने कहा कि अपराध नियन्त्रण और जनता से बेहतर संबाद स्थापित करने मे सत्येन्द्र कुमार राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पत्रकार अमिताभ मिश्रा ने कहा कि ईस्पेक्टर सत्येन्द्र राय के नेतृत्व में कई मामलों का त्वरित निस्तारण हुआ उनके कार्यकाल को हमेशा याद किया जायेगा. रेनुकूट के चौकी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि इनके साथ मुझे कार्य सरकार करने में इनका मुझे हर सम्भव मदद मिला इन्होंने अपने कार्यकाल में अपराध में लिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने का कार्य कियें . पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कृष्णा उपाध्याय ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस्पेक्टर के सरल स्वभाव कर्तव्यनिष्ठा और जनता के साथ सवेंदनशील ब्यवहार को हमेशा सराहा जायेगा. एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकार गनेश सैनी ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि सतेन्द्र राय ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने में अहम् भूमिका निभाई।​ पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने अपने ईस्पेक्टर सत्येन्द्र कुमार राय के साथ डिवटी व उनके साथ बिताए समय तथा कार्य को याद करते हुए भावुक दिखे। ​अपनी विदाई से अभिभूत होकर थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके सहयोग के बिना पुलिसिंग अधूरी है।

उन्होंने यहां के पत्रकारो एवं पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिपरी थाना क्षेत्र की जनता से हमेशा मुझे सम्मान एवं भरपूर सहयोग मिला है जिसे मैं जीवन भर याद रखूंगा और यहाँ के पत्रकार साथियों का स्नेह एवं प्यार हमेशा हमें याद आयेंगे। इस बिदाई समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अभय भार्गव. अनिल द्विवेदी.अखिलेश मिश्रा. प्यूष राय. रेनुकूट के पूर्व ब्यापार मण्डल अध्यक्ष अजय राय. पिपरी ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रमोद जायसवाल . सभासद आफताब अहमद.तथा पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी पत्रकार संजय श्रीवास्तव, पत्रकार अशोक कुमार सिंह , पत्रकार दीपू तिवारी, पत्रकार बीरेंद्र नाथ, सहित रेणुकूट चौकी इंचार्ज संजय सिंह . थाना पिपरी एवं रेणुकूट चौकी के सभी जवानों ने अपने ईस्पेक्टर को माल्यार्पण कर नम आंखो से उन्हें भावभीनी विदाई दी।