-
☰
उत्तर प्रदेश: जैन समाज ने निकाली जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान। नगर में जैन समाज के तत्वाधान में श्री श्रुत पंचमी महापर्व पर श्री जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान। नगर में जैन समाज के तत्वाधान में श्री श्रुत पंचमी महापर्व पर श्री जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। इस पावन पर्व की अति उत्तम बेला पर आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज के सानिध्य में भव्य यात्रा निकाली गई। प्रातःकाल श्री प्राचीन मन्दिर जी में श्री जी का अभिषेक और शांतिधारा की गयी। इसके बाद श्री श्रुत पंचमी महापर्व की पूजा की गयी। तदुपरांत नगर के मुख्य क्षेत्रों में जिनवाणी माँ की पालकी यात्रा भव्य रूप, हर्षोल्लास एंव धूमधाम से निकाली गयी। यात्रा मौहल्ला इकराम स्थित श्री प्राचीन जैन मन्दिर जी से प्रारंभ होकर महाजनान, कायस्थान, मैन बाजार, बाजार कलां, दरवाजा कलां, पंसारी बाजार आदि विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस श्री जैन मन्दिर जी पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, महामंत्री निपुण जैन, शषांक जैन, आर्जव जैन, शुभम जैन, अमित जैन, अतुल जैन, नवीन, जैन, पुष्पेन्द्र जैन, भूपेन्द्र जैन, श्यामलाल जैन, ललित जैन, सुधीर जैन, प्रशांत जैन, आकाश जैन, सहित आस पास के क्षेत्रों कस्बा सरसावा, कस्बा नानौता,कस्बा सरधना, कस्बा मवाना सहित अन्य स्थानों से काफी संख्या में जैन समाज के श्रद्घालु गण उपस्तिथ रहे।
राजस्थान: श्रुत पंचमी पर टोंक में मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जिनवाणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
गुजरात: हाईटेंशन लाइन मुद्दे पर किसानों का आंदोलन तेज, न्याय और मुआवजे की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने के आरोप, जेई की भूमिका पर उठे सवाल
हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत