Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 03/02/2026 10:58:52 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 03/02/2026 10:58:52 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर तहसील बेहट के ग्राम मंझाडी निवासी वरिष्ठ पत्रकार माननीय श्री विजय कुमार सैनी ने माघ पूर्णिमा की पावन बेला एंव संत शिरोमणी गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हर्षित भाव से सपरिवार अपने आवास पर महान गुरु रविदास जी की जयंती का आयोजन किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर तहसील बेहट के ग्राम मंझाडी निवासी वरिष्ठ पत्रकार माननीय श्री विजय कुमार सैनी ने माघ पूर्णिमा की पावन बेला एंव संत शिरोमणी गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हर्षित भाव से सपरिवार अपने आवास पर महान गुरु रविदास जी की जयंती का आयोजन किया। श्री विजय कुमार सैनी वरिष्ठ पत्रकार प्रमुख आर्य समाजी, संबंधित विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाएँ, न्यूज चैनल्स,तथा अध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के वक्ता एंव पदाधिकारीगण द्वारा अपनी सकारात्मक सोच व धार्मिक विश्वास और भावनाओं की दृढ़ता के दृष्टिगत संत शिरोमणी रविदास जी की पावन जयंती के उपलक्ष्य में परिवार सहित मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ की गई।

 

उन्होंने अपने वक्तव्य द्वारा स्पष्ट किया कि वैदिक धर्म संवाहक प्रहरी, महान समाज सुधारक संत शिरोमणी गुरु रविदास जी महाराज को नमन करते हुए उनके जन्मोत्सव एंव पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष में अपने घर पर सपरिवार वैदिक धर्मानुकूल विधि विधान पूर्वक इस दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कर्म यज्ञ हवन करते हुए ईश्वर का धन्यवाद किया गया। और विश्व  पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एंव प्रदूषण उन्मूलन व विश्व में शांति सद्भाव बनाए रखने हेतू तथा अपने देश-प्रदेश क्षेत्र गांव समाज परिवार में सर्व सुख समृद्धि और अमन-चैन,सौहार्द एंव भाईचारा कायम रखने की कामना करते हुए परमपिता परमात्मा को ह्रदयिता पूर्वक नमन किया गया। धार्मिक विचारों के ज्ञाता वरिष्ठ पत्रकार माननीय श्री विजय कुमार सैनी ने अपील की कि ऐसे धार्मिक अवसरों पर राष्ट्रहित, जनहित एंव परिवार तथा समाज हित हेतू सर्व जनों को अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर वैदिक धर्मानुकूल  आचरण करते हुए यज्ञ हवन करते रहना चाहिए।