Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बदायूं में गंगा पूजन और हवन के साथ ककोड़ा मेले का हुआ शुभारंभ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 18/11/2026 03:18:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 18/11/2026 03:18:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बदायूं में रुहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध ककोड़ा मेले का मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को विधिवत शुभारंभ किया गया। गंगा तट पर आयोजित इस मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने पूजा-अर्चना, गंगा पूजन और हवन-यज्ञ के साथ किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बदायूं में रुहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध ककोड़ा मेले का मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को विधिवत शुभारंभ किया गया। गंगा तट पर आयोजित इस मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने पूजा-अर्चना, गंगा पूजन और हवन-यज्ञ के साथ किया।

शुभारंभ के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने मेले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखने को कहा। उन्होंने संदिग्ध और अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखने तथा पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान मेले में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पाण्डेय, मेला प्रभारी और थाना प्रभारी कादरचौक विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related News

पंजाब: पत्रकारिता से प्रशासन तक का सफर, मेहनत और लगन से डिप्टी डायरेक्टर बने शेरजंग सिंह हुंदल

उत्तर प्रदेश: विशाल दंगल का आयोजन, दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच

उत्तर प्रदेश: बेटी की शादी का कर्ज चुकाने के लिए शुरू की ठगी, डाकघर कर्मियों की मिलीभगत से बना करोड़ों के घोटाले का मास्टरमाइंड

उत्तर प्रदेश: ग्रासिम इंडस्ट्रीज में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व

हरियाणा: जींद में 250 पत्रकारों के बीच एसपी उपासना यादव का संदेश, खबर से पहले करें तथ्यों की पुष्टि

हरियाणा: हिसार में सर्दी और धुंध के दौरान बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश


Featured News