-
☰
उत्तर प्रदेश: महराजगंज पुलिस ने IGRS रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान किया हासिल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महराजगंज समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली यानी GRS (Integrated Grievance Redressal System), Uttar Pradesh की फरवरी माह की मासिक रैंकिंग में महराजगंज पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महराजगंज समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली यानी GRS (Integrated Grievance Redressal System), Uttar Pradesh की फरवरी माह की मासिक रैंकिंग में महराजगंज पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्तर पर जारी रिपोर्ट के अनुसार जनपद के 17 थाने भी उत्कृष्ट श्रेणी में रहे हैं। इस उपलब्धि को लेकर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। इस संबंध में सोमेन्द्र मीना (एसपी) ने बताया कि आईजीआरएस प्रणाली के तहत जनता की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है। महराजगंज पुलिस ने सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया, जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक थाना स्तर पर शिकायतों की लगातार निगरानी, अधिकारियों की जवाबदेही और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुआ है। एसपी ने इस उपलब्धि पर सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आगे भी इसी तरह जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़: सूरजपुर में सरकारी दस्तावेज जलाने और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने तुलसीपुर मां पाटेश्वरी मंदिर में पूजन और गोशाला का किया निरीक्षण
उत्तराखंड: वाल्मीकि समाज के रीतिरिवाजों में अलीगढ़ से देहरादून आगंतुकों का भव्य स्वागत हुआ
उत्तर प्रदेश: परिषदीय विद्यालय रसोइयों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर की गई बैठक
हरियाणा: BSP ने जिला कैथल में संगठन समीक्षा बैठक करी आयोजित
उत्तर प्रदेश: राघव चड्ढा ने मोबाइल प्लान में 13वां रिचार्ज रोकने की करी मांग