-
☰
उत्तर प्रदेश: मासूम अंशुमन हत्याकांड पर महापौर डॉ. अजय कुमार का बड़ा एक्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम के माननीय महापौर डॉक्टर अजय कुमार जी एवं स्थानीय पार्षद राहुल झाम्ब ने मृतक बालक अंशुमन के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त कर ढांढस बंधाया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम के माननीय महापौर डॉक्टर अजय कुमार जी एवं स्थानीय पार्षद राहुल झाम्ब ने मृतक बालक अंशुमन के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त कर ढांढस बंधाया। इस दौरान महापौर डॉक्टर अजय कुमार ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर निगम सहारनपुर इस दुःख की घड़ी में अंशुमन के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। मासूम अंशुमन के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर हर संभव प्रयास किया जाएगा। महापौर ने तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर मामले को गंभीरता से अवगत कराया तथा केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषी को शीघ्र फांसी की सजा दिलाने की मांग की। स्थानीय पार्षद राहुल झाम्ब ने कहा कि जब तक अंशुमन को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। यह केवल एक परिवार की नहीं, पूरे सहारनपुर की लड़ाई है। इस दौरान केशव मंडल अध्यक्ष गोपाल मेहंदीरता, पार्षद कृष्ण कुमार बत्रा जी, पार्षद प्रतिनिधि अक्षु छाबड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी अनीश मिगलानी, शक्ति केंद्र संयोजक सागर पुंडीर, संजय गांधी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: भ्रष्टाचार के आरोप पर काश्तकारों का प्रदर्शन, प्रक्रिया रोकने की करी गई मांग
राजस्थान: ईआरसीपी परियोजना में जमीन अधिग्रहण पर किसानों का विरोध, 10 गुना मुआवजे की मांग
राजस्थान: महिलाओं के लिए वैज्ञानिक भेड़-बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू
राजस्थान: शातिर बाइक चोर हुए गिरफ्तार, दो चोरी की मोटरसाइकिल हुई बरामद
छत्तीसगढ़: PDS दुकान की बड़ी लापरवाही, जानवरों के बीच रखा नमक बांटने का आरोप
राजस्थान: उनियारा बस स्टैंड पर लगा भीषण जाम, 108 एंबुलेंस और पुलिस वाहन भी फंसे