-
☰
उत्तर प्रदेश: बाईपास निर्माण को लेकर किसानों संग बैठक, भूमि क्रय पर बनी सहमति
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देवापुर (एन०एच०-35) से भटौली सेतु को जोड़ने हेतु प्रस्तावित मीरजापुर बाईपास मार्ग निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देवापुर (एन०एच०-35) से भटौली सेतु को जोड़ने हेतु प्रस्तावित मीरजापुर बाईपास मार्ग निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मार्ग निर्माण के लिए प्रभावित भू-स्वामियों से आपसी सहमति के आधार पर भूमि क्रय किए जाने के विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान दुल्लहपुर, भुईली पाण्डेय, भुईली दूबे, माधोपुर, शिवमऊ, बैदौली खुुर्द एवं जौसरा ग्रामों के प्रभावित किसानों ने प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी ने किसानों को भूमि क्रय एवं हेक्टेयरवार मुआवजे की विस्तृत जानकारी देते हुए सरकार की प्रक्रिया से अवगत कराया। चर्चा के उपरांत किसानों द्वारा भूमि क्रय के संबंध में सहमति भी प्रदान की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अजय कुमार सिंह, भूमि अध्याप्ति अधिकारी गुलाब चन्द, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड अशोक कुमार, लोक निर्माण विभाग मीरजापुर सहित विभाग के सहायक एवं अवर अभियन्तागण उपस्थित रहे।
गुजरात: 20 नवयुगल बंधे सामूहिक विवाह बंधन में, आदिवासी परंपरा संग सामाजिक एकता का दिखा उत्साह
राजस्थान: बेटी मयूरी रावल का हुआ सम्मान, कर्म रत्न श्री अवार्ड से बढ़ाया जिले का मान
राजस्थान: गोसाईं आशादीप फाउंडेशन की नई टीम का हुआ गठन, समाजसेवा और जनहित के लिए भरी हुंकार
उत्तर प्रदेश: 250 बच्चों का हुआ दंत परीक्षण, आईडीए का जागरूकता अभियान जारी
हरियाणा: ड्रोन सिटी का आगाज़, तकनीकी क्रांति और युवाओं के रोजगार को मिलेगी नई उड़ान