Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: स्वगणना के प्रति जागरूकता के लिए नगर निगम ने निकाली वाहन रैली

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 17/11/2026 10:52:42 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 17/11/2026 10:52:42 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्वगणना अभियान को लेकर नगर निगम ने सोमवार, 16 नवंबर को जागरूकता वाहन रैली निकाली। नगर निगम परिसर से शुरू हुई इस रैली को महापौर डॉ. अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्वगणना अभियान को लेकर नगर निगम ने सोमवार, 16 नवंबर को जागरूकता वाहन रैली निकाली। नगर निगम परिसर से शुरू हुई इस रैली को महापौर डॉ. अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी और शाम को वापस नगर निगम परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने शहरवासियों से 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले स्वगणना अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वगणना नागरिकों को अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करने का अवसर देती है। सभी लोग अपनी जानकारी पूरी ईमानदारी, सावधानी और शुद्धता के साथ दर्ज करें।

महापौर ने कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के अभियान में भागीदारी करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नगर निगम की ओर से वाहन रैली निकालने का उद्देश्य लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक नागरिकों को इस प्रक्रिया से जोड़ना है। उन्होंने लोगों से स्वयं स्वगणना करने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

रैली के दौरान अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त जेपी यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह, कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी और कर अधीक्षक सुधीर शर्मा सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related News

पंजाब: पत्रकारिता से प्रशासन तक का सफर, मेहनत और लगन से डिप्टी डायरेक्टर बने शेरजंग सिंह हुंदल

उत्तर प्रदेश: विशाल दंगल का आयोजन, दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच

उत्तर प्रदेश: बेटी की शादी का कर्ज चुकाने के लिए शुरू की ठगी, डाकघर कर्मियों की मिलीभगत से बना करोड़ों के घोटाले का मास्टरमाइंड

उत्तर प्रदेश: ग्रासिम इंडस्ट्रीज में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व

हरियाणा: जींद में 250 पत्रकारों के बीच एसपी उपासना यादव का संदेश, खबर से पहले करें तथ्यों की पुष्टि

हरियाणा: हिसार में सर्दी और धुंध के दौरान बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश


Featured News