-
☰
उत्तर प्रदेश: संत रविदास जयंती शोभायात्रा पर अनुमति नहीं, पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर के थाना बेहट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पिठोरी में संत रविदास जयंती शोभायात्रा प्रकरण के सम्बन्ध में अवगत कराना है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर के थाना बेहट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पिठोरी में संत रविदास जयंती शोभायात्रा प्रकरण के सम्बन्ध में अवगत कराना है। विगत वर्षों में ग्राम में पहले कभी संत रविदास जंयती की शोभायात्रा नही निकाली गयी है केवल भण्डारे का आयोजन होता रहा है। वर्ष-2023 त्रुटिवश शोभायात्रा की अनुमति प्रदान की गई थी जिसे तत्समय ही निरस्त कर दिया गया था। वर्ष -2024 में भी शोभायात्रा की अनुमति प्रदान नही की गई थी तथा इस वर्ष भी शोभायात्रा परम्परागत न होने के कारण अनुमति प्रदान नही की गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी ग्राम वासियों से संवाद स्थापित किया गया है। ग्राम में पुलिस बल की तैनाती की गई है, पूर्ण शांति व्यवस्था कायम है। आमजन से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे तथा जो असमाजिक तत्व झूठी अफवाह फैला रहे है उनकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दे, उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
हरियाणा: पेट्रोलिंग में दिए सख्त निर्देश, हेल्मेट, वॉकी-टॉकी और हथियार हुए अनिवार्य
गुजरात: एक महीने का सघन वाहन जांच अभियान शुरू, बिना दस्तावेज वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गुजरात: सड़क और सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, समिति ने नगर निगम को लिखित आवेदन दिया
मध्य प्रदेश: लोकतंत्र मजबूत करने के लिए चुनावी न्यूनतम योग्यता परीक्षा की करी गई मांग
मध्य प्रदेश: 56.7 लीटर अवैध शराब के साथ विजय कुमार को किया गया गिरफ्तार