-
☰
उत्तर प्रदेश: नहर में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद के संतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसी गांव स्थित नहर में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह के समय ग्रामीणों ने नहर में शव उतराता देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद के संतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसी गांव स्थित नहर में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह के समय ग्रामीणों ने नहर में शव उतराता देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही।
उत्तर प्रदेश: डॉ. अनिल कुमार ने शिक्षक प्रशिक्षण में AI आधारित शिक्षण विधियों पर दिया मार्गदर्शन
छत्तीसगढ़: खरीफ 2026-27 के लिए खाद और बीज की सुनिश्चित व्यवस्था पर कृषि समीक्षा की हुई बैठक
छत्तीसगढ़: ई-कोष पोर्टल पर ओ.टी.सी. चालान प्रशिक्षण, 1 अप्रैल से ऑनलाइन व्यवस्था हुई लागू
उत्तर प्रदेश: पेड़ का सूखा टहना गिरने से महिला की हुई मौत
उत्तर प्रदेश: अमरावती मजार के पास गेहूं के खेत में लगी आग, 1.5 बीघा फसल जलकर राख