-
☰
उत्तर प्रदेश: दीपावली पर शांति व्यवस्था को लेकर पिपरी पुलिस सख्त, छह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रेणुकूट सोनभद्र दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पिपरी पुलिस सतर्क हो गई है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने छह व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रेणुकूट सोनभद्र दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पिपरी पुलिस सतर्क हो गई है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने छह व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। सभी को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी, परगना दुद्धी के न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मैविश टाक और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना पिपरी पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद, अशांति और कानून-व्यवस्था की समस्या को रोकना है। निरोधात्मक कार्रवाई की जद में आए व्यक्तियों में संजय कुमार और जनार्दन विश्वकर्मा निवासी हिंडाल्को कॉलोनी रेणुकूट, आयुष कुमार कुशवाहा और आशीष कुमार कुशवाहा निवासी मुरलीगढ़ी तुर्रा तथा सोनू ठाकुर और परमेश्वर नायर निवासी मलिन बस्ती तुर्रा शामिल हैं। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष पिपरी अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवनीत कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, मोहन खरवार और कांस्टेबल सुनील कुमार यादव शामिल रहे। पिपरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने या शांति भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
मध्य प्रदेश: दीपावली की रात आग का तांडव, श्याम मोबाइल दुकान में 10 से 12 लाख का नुकसान
राजस्थान: कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, अधिकारी की बताई जा रही कार, परिजनों में आक्रोश
उत्तर प्रदेश: भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष अजीत राणा से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जागरूकता अभियान, महिलाओं को दी सुरक्षा की जानकारी