Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 19/03/2026 04:06:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 19/03/2026 04:06:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर थाना रोजा पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर थाना रोजा पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मठिया कॉलोनी से बाडीगाँव जाने वाले कच्चे रास्ते पर भट्टा के पास से राजवीर निवासी ग्राम रामापुर बरकतपुर थाना रोजा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रोजा में मु0अ0सं0 119/26 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। इस मौके पर थाना रोजा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार,उ.नि. ओमपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार एवं कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।