Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: भव्य इफ्तार पार्टी, नेताओं और समाजसेवियों ने भाईचारे का दिया संदेश

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dilip Kumar , Date: 19/03/2026 11:17:42 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Dilip Kumar ,
  • Date:
  • 19/03/2026 11:17:42 am
Share:

संक्षेप

बिहार: जगदीशपुर हाई स्कूल परिसर में ताज हास्पिटल के डायरेक्टर डा.इफ्तिखार अहमद व नौतन उप प्रमुख अफसर हुसैन के द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

विस्तार

बिहार: जगदीशपुर हाई स्कूल परिसर में ताज हास्पिटल के डायरेक्टर डा.इफ्तिखार अहमद व नौतन उप प्रमुख अफसर हुसैन के द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी मे बेतिया लोक सभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह पूर्व विधायक मदनमोहन तिवारी,नौतन के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह पायनियर कोचिंग बेतिया के डायरेक्टर अमित कुमार गिरी,राजद जिलाध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी,रालोम के जिलाध्यक्ष शैलेश कुशवाहा,पवन कुमार सिंह,अरूण कुमार सिंह,मुखिया अफरोज नय्यर,राजद युवा नेता इरशाद आलम के साथ बड़ी संख्या में रोजेदार,जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सभी ने एक साथ इफ्तार कर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।
समाजसेवी डाक्टर इफ्तिखार अहमद ने बताया कि रमजान का असली महत्व जरूरतमंदों की सेवा करना है,इस पवित्र महीने में लोग रोजा रखकर अल्लाह से देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ करते हैं।