-
☰
उत्तर प्रदेश: आई टी सी जनप्रभाव उत्सव का आयोजन, स्वच्छता व विकास मॉडल पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आई टी सी के बहुउद्देशीय सभागार में नगर निगम के सहयोग से आई टी सी जनप्रभाव उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आई टी सी के बहुउद्देशीय सभागार में नगर निगम के सहयोग से आई टी सी जनप्रभाव उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। नगरायुक्त शिपू गिरि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा कि सहारनपुर और आई टी सी का सम्बंध काफी पुराना रहा है। शहर के विकास के लिए, आई टी सी ने काफी योगदान दिया है। नगरायुक्त शिपू गिरि ने कहा कि आई टी सी द्वारा नगर निगम के साथ डोर टू डोर कूड़़ा कलेक्शन का जो मॉडल विकसित किया गया है, वह अनेक निगमों के लिए अनुकरणीय है और उसकी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा की जाती है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में सहारनपुर का जो अच्छा प्रदर्शन रहा है उसमें आई टी सी का योगदान सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी अप्रैल माह में स्वच्छता सर्वेक्षण में भी आई टी सी का इसी प्रकार सक्रिय सहयोग रहेगा। समारोह में आई टी सी ने अपने सी एस आर कार्यक्रमों के अंतर्गत किये जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों को आकर्षक स्टॉल के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसमें उन्नत खेती के माध्यम से स्मार्ट विलेज, मातृ एवं शिशु स्वास्थय परीक्षण, स्किल डवलपमेंट, व उन बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ना जिन्होंने किसी कारण स्कूल जाना छोड़ दिया है, आदि का प्रदर्षन किया गया। साथ ही लोगों को नवाचार, आजीविका, स्वच्छता, पर्यावरण एवं सामुदायिक विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। आई टी सी के मानव संसाधन प्रमुख वी. त्रिनाथ व गिरिराज शाह ने कहा कि यह आयोजन न केवल आई टी सी के सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के प्रति समर्पण को दर्शाता है अपितु समाज में सकारात्मक बदलाव और जनजागरुकता लाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल भी साबित हुआ है। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विनोद कुमार मीणा व सी एम ओ डॉक्टर प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे। संचालन मयंक पाण्डेय ने किया।
उत्तर प्रदेश: 112 के मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
उत्तर प्रदेश: खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक, कॉलोनीवासियों ने जताया आभार
राजस्थान: जयपुर पुलिस की तत्परता से विदेशी युवती को खोया मोबाइल मिला, युवक ने दिखाई ईमानदारी
छत्तीसगढ़: 18 दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ सफल समापन
छत्तीसगढ़: उचित मूल्य दुकानों की समीक्षा बैठक, ईकेवाइसी और राशन व्यवस्था पर सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार