-
☰
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी, यूपी उप निरीक्षक परीक्षा की तैयारियों की करी समीक्षा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर बुधवार को पीयूष मोर्डिया एडीजी द्वारा आर0पी0सिंह आईजी व अपर्णा रजत कौशिक एसएसपी के साथ पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में जनपदीय पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी की गोष्ठी की गयी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर बुधवार को पीयूष मोर्डिया एडीजी द्वारा आर0पी0सिंह आईजी व अपर्णा रजत कौशिक एसएसपी के साथ पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में जनपदीय पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी की गोष्ठी की गयी। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांकः14 व 15 मार्च 2026 को आयोजित उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु परीक्षा की समग्र तैयारियों पर विस्तृत समीक्षा की गई और स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हो। किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यह बैठक जनपद में शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप परीक्षा की गरिमा एवं विश्वसनीयता बनाए रखने की दिशा में एक सशक्त कदम है। प्रशासन की यह प्रतिबद्धता अभ्यर्थियों में परीक्षा के प्रति पूर्ण विश्वास जगाने एवं योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।
छत्तीसगढ़: सूरजपुर में सरकारी दस्तावेज जलाने और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने तुलसीपुर मां पाटेश्वरी मंदिर में पूजन और गोशाला का किया निरीक्षण
उत्तराखंड: वाल्मीकि समाज के रीतिरिवाजों में अलीगढ़ से देहरादून आगंतुकों का भव्य स्वागत हुआ
उत्तर प्रदेश: परिषदीय विद्यालय रसोइयों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर की गई बैठक
हरियाणा: BSP ने जिला कैथल में संगठन समीक्षा बैठक करी आयोजित
उत्तर प्रदेश: राघव चड्ढा ने मोबाइल प्लान में 13वां रिचार्ज रोकने की करी मांग