Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मगध एक्सप्रेस में RPF की तत्परता से गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 24/02/2026 12:15:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 24/02/2026 12:15:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: Railway Protection Force (RPF) टीम की तत्परता से एक महिला और नवजात की जान सुरक्षित रही।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: Railway Protection Force (RPF) टीम की तत्परता से एक महिला और नवजात की जान सुरक्षित रही। जानकारी के अनुसार मगध एक्सप्रेस में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। आधी रात को महिला दर्द से कराह रही थी, तभी वाणिज्यिक विभाग से सूचना मिलने पर RPF टीम तुरंत सक्रिय हो गई। RPF में तैनात एसआई अशोक कुमार और कांस्टेबल प्रदीप कुमार पाल मौके पर पहुंचे और महिला को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। स्थिति गंभीर देखते हुए उन्होंने बिना देर किए महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सुरक्षित प्रसव हुआ। बताया जा रहा है कि महिला बिहार प्रांत के नवादा जिले की निवासी है। वह अपने पति के साथ इस्लामपुर से कानपुर की यात्रा पर थी। RPF की तत्परता और मानवीय संवेदना से खुश महिला और उसके पति ने पूरी टीम का आभार जताया।


Featured News