-
☰
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, सहारनपुर में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को बांटी गई किट
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत सहारनपुर नगर निगम के गैराज परिसर में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को आवश्यक किट वितरित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत सहारनपुर नगर निगम के गैराज परिसर में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को आवश्यक किट वितरित की गई। किट वितरण का कार्य बुधवार को भी जारी रहेगा। नगर निगम प्रशासन की ओर से उन प्रगणकों और सुपरवाइजरों को किट दी गई, जिन्होंने 26, 27 और 28 अक्टूबर को प्रशिक्षण प्राप्त किया था। वहीं, 12, 13 और 14 नवंबर को प्रशिक्षण लेने वाले कर्मचारियों को बुधवार को किट वितरित की जाएगी। नगर जनगणना अधिकारी एवं अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने बताया कि वितरित की जा रही किट में नियुक्ति पत्र, एचएलबी मैप (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक मैप), एएचएल सूची (संक्षिप्त भवन सूची), पहचान पत्र और 40 प्रश्नों वाला प्रोफार्मा शामिल है। इन सामग्रियों के माध्यम से प्रगणक अपने आवंटित क्षेत्रों में जनगणना से संबंधित कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जनगणना का दूसरा चरण 16 नवंबर से शुरू होगा। इसके तहत 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी, जिसमें आम नागरिक पोर्टल के माध्यम से स्वयं और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। नगर जनगणना अधिकारी ने सभी प्रगणकों को निर्देश दिए कि वे अपने आवंटित ब्लॉक में नागरिकों को डिजिटल स्वगणना के प्रति जागरूक करें और उन्हें 16 से 30 नवंबर के बीच पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्वगणना का विकल्प चुनने वाले परिवारों की जानकारी का भी एक दिसंबर से शुरू होने वाले भौतिक सत्यापन के दौरान घर-घर जाकर मिलान किया जाएगा। प्रशासन ने जनगणना के कार्य को व्यवस्थित और सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जिम्मेदारी निभाने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश: घोरावल के वृहद रोजगार मेले में 196 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का अवसर
उत्तर प्रदेश: घोरावल विधानसभा के वृहद रोजगार मेले में 196 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का अवसर
उत्तर प्रदेश: अग्निवीरों को पुलिस-पीएसी समेत विभिन्न विभागों की भर्तियों में मिलेगा 20% आरक्षण
उत्तर प्रदेश: मानकमऊ में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक, स्वच्छ सहारनपुर का दिया संदेश