Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कोन पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के पीड़ित को वापस मिले 17 हजार रुपये

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 04/11/2026 05:02:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 04/11/2026 05:02:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र कोन थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है। पुलिस की साइबर टीम ने ठगी के जरिए निकाली गई 17 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस पीड़ित के बैंक खाते में पहुंचा दी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र कोन थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है। पुलिस की साइबर टीम ने ठगी के जरिए निकाली गई 17 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस पीड़ित के बैंक खाते में पहुंचा दी।

जानकारी के अनुसार, कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी रिंकू कुमार पुत्र मानिकचन्द्र कन्नौजिया साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। उनके खाते से 17 हजार रुपये की ठगी की गई थी। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही कोन पुलिस की साइबर टीम सक्रिय हुई और संबंधित बैंकों से पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद ठगी गई पूरी रकम पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में की गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों और साइबर टीम का आभार जताया। धनराशि वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, कांस्टेबल रोहित यादव और महिला कांस्टेबल स्वधा सिंह शामिल रहे।


Featured News