Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: राघव चड्ढा ने मोबाइल प्लान में 13वां रिचार्ज रोकने की करी मांग 

- Photo by : socila media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 12/03/2026 01:22:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 12/03/2026 01:22:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राघव चड्ढा ने संसद में मोबाइल रिचार्ज प्लान को लेकर एक अहम मुद्दा उठाया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राघव चड्ढा ने संसद में मोबाइल रिचार्ज प्लान को लेकर एक अहम मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि टेलीकॉम कंपनियां उपभोक्ताओं से एक साल में 12 की बजाय 13 बार रिचार्ज करवाती हैं, जो आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालता है। उन्होंने संसद में क्या कहा अधिकांश मोबाइल प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की जगह 28 दिन होती है। इस कारण 12 महीने (365 दिन) पूरे करने के लिए ग्राहकों को लगभग 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है। प्लान खत्म होते ही कई कंपनियां इनकमिंग कॉल भी बंद कर देती हैं, जिससे उपभोक्ताओं को मजबूरी में तुरंत रिचार्ज करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन या महीने आधारित प्लान देने के लिए नियम बनाए जाएं। क्यों बनता है 13 रिचार्ज का मामला
1 प्लान = 28 दिन
1 साल = 365 दिन
365 ÷ 28 ≈ 13 रिचार्ज
यानी उपभोक्ताओं को साल में एक अतिरिक्त रिचार्ज करना पड़ता है। क्या हो सकती है आगे की कार्रवाई। सांसद ने सरकार से मांग की कि टेलीकॉम रेगुलेटर Telecom Regulatory Authority of India इस मामले पर हस्तक्षेप करे और 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान अनिवार्य किए जाएं, ताकि ग्राहकों को राहत मिल सके।