-
☰
उत्तर प्रदेश: राहुल सिंह का जन्मदिन धार्मिक अनुष्ठान व भंडारे के साथ मनाया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर स्थित बगलामुखी शक्ति पीठ के सदस्य तथा पूज्य गुरुदेव स्वामी दिव्य चेतना नंद जी के हृदय प्रिय परम शिष्य राहुल सिंह का जन्मदिन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर स्थित बगलामुखी शक्ति पीठ के सदस्य तथा पूज्य गुरुदेव स्वामी दिव्य चेतना नंद जी के हृदय प्रिय परम शिष्य राहुल सिंह का जन्मदिन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दिव्य पीतांबरा फाउंडेशन के तत्वावधान में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। जन्मदिन के शुभ अवसर पर रुद्राक्ष अभिषेक, दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन-पूजन तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां पीतांबरा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर राहुल सिंह के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं और संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि पूज्य गुरुदेव स्वामी दिव्य चेतना नंद जी के असीम आशीर्वाद से राहुल सिंह सदैव उनकी आध्यात्मिक परंपरा, सेवा भावना और धर्म मार्ग को आगे बढ़ाते हुए समाज में सकारात्मक संदेश का प्रसार करते रहेंगे।
कार्यक्रम में मां पीतांबरा फाउंडेशन के तत्वाधान में हर्षोल्लास के साथ मां का पूजन-अर्चन किया गया और श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष प्रियंका सिंह के साथ सुनिधि सिंह, अर्पिता राव, चंद्रपाल सिंह, अभिषेक राव, राजेश शुक्ला, दीपक मिश्रा, अनूप सिंह, महेंद्र जायसवाल, प्रतीक दुबे, अमित झा, आशु, अमर पांडे, प्रेम सिंह, रोहित शाही, निखिलम सिंह, स्नेह सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भंडारे के प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। राहुल सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।
राजस्थान: शीतला सप्तमी पर शीतला माता मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का मेला
छत्तीसगढ़: बिहान योजना से ममता विश्वास बनीं आत्मनिर्भर, सब्जी खेती से कमा रहीं लाखों
उत्तर प्रदेश: लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी सालों से बंद, लोगों में नाराजगी
उत्तर प्रदेश: क्रूज में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: "ऑपरेशन मुस्कान" में 1 घंटे में 4 वर्षीय गुमशुदा बच्चा किए गए बरामद