Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पी.जी. पायस इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, सीनियर वर्ग में कक्षा 11 और जूनियर वर्ग में कक्षा 5 रही अव्वल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 07/11/2026 11:20:41 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 07/11/2026 11:20:41 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गागलहेड़ी सहारनपुर दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गागलहेड़ी स्थित पी.जी. पायस इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गागलहेड़ी सहारनपुर दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गागलहेड़ी स्थित पी.जी. पायस इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन करते हुए कक्षाओं को सुंदर रंगोलियों, रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाया। इससे पूरे विद्यालय परिसर में दीपावली से पहले ही उत्सव जैसा माहौल बन गया।

प्रतियोगिता के परिणाम जूनियर और सीनियर विंग के आधार पर घोषित किए गए। सीनियर विंग में कक्षा 11 (विज्ञान वर्ग) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 10 द्वितीय और कक्षा 8 तृतीय स्थान पर रही। वहीं, जूनियर विंग में कक्षा 5 ने प्रथम, कक्षा 4 ने द्वितीय और कक्षा 2 ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन और निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए पांच सदस्यीय निरीक्षण टीम गठित की गई थी। इसमें मनीष, मीनाक्षी, बबली एवं सारिका शर्मा शामिल रहीं। टीम ने रंगोलियों की सुंदरता, रंगों के संयोजन, रचनात्मकता, स्वच्छता और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों के आधार पर मूल्यांकन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज यादव और सचिव हर्षित गर्ग ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सह-शैक्षणिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनसे विद्यार्थियों में कलात्मक कौशल, कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास, टीम भावना और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम में कुलदीप, मुकुल, उम्मेद, दीपक, अजय, मेनका यादव, सपना धीमान, मोनिका, चाहत एवं सलोनी नायडू सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। अंत में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता कक्षाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related News

राजस्थान: नगर परिषद की कार्रवाई, 61.5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त, दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

Chhoti Diwali Today: नरक चतुर्दशी को आज देश में छोटी दीपावली के रूप में मनाया जा रहा है, जानिए इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

राजस्थान: दीपावली पर CMHO डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने जारी की हेल्थ गाइडलाइन

हरियाणा: उचाना में पुलिस की छापेमारी, गोदाम से 165 किलो पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर से अयोध्या भेजे गए गोबर से निर्मित 5,100 इको फ्रेंडली दीये, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी भेजी गई विशेष खेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली महोत्सव


Featured News