-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा संचालित एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय अभिनंदन सिंह के दिशानिर्देशन में दिनांक 18.06.2026 को जनपद सहारनपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत समस्त थानों पर तैनात मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा संचालित एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय अभिनंदन सिंह के दिशानिर्देशन में दिनांक 18.06.2026 को जनपद सहारनपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत समस्त थानों पर तैनात मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीमों द्वारा विद्यालयों, कॉलेजों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं कानून द्वारा प्रदत्त संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिसआपातकालीन सेवा, 1098 (बाल) चाइल्ड हेल्पलाइन आदि के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया तथा आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान टीमों द्वारा बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में भी जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, पीछा करने (स्टॉकिंग) एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
राजस्थान: श्रुत पंचमी पर टोंक में मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जिनवाणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
गुजरात: हाईटेंशन लाइन मुद्दे पर किसानों का आंदोलन तेज, न्याय और मुआवजे की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: जैन समाज ने निकाली जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा
उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने के आरोप, जेई की भूमिका पर उठे सवाल
हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत