Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: संत गाडगे जी महाराज की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 24/02/2026 04:47:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 24/02/2026 04:47:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ गाजियाबाद स्वच्छता के जनक, महामानव सन्त परमपूज्य गाडगे जी महाराज की 150 वीं जयन्ती यहां विश्वेश्वरैया सभागार, पीडब्लूडी मुख्यालय, राजभवन के सामने हजरतगंज, लखनऊ में बहुत ही धूमधाम से मनायी गयी। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखनऊ गाजियाबाद स्वच्छता के जनक, महामानव सन्त परमपूज्य गाडगे जी महाराज की 150 वीं जयन्ती यहां विश्वेश्वरैया सभागार, पीडब्लूडी मुख्यालय, राजभवन के सामने हजरतगंज, लखनऊ में बहुत ही धूमधाम से मनायी गयी। मुख्य अतिथि के रुप में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों ने भाग लिया। जल शक्ति मंत्री ने स्वतंत्र देव सिंह कहा कि संत गाडगे जी महाराज का संपूर्ण जीवन समाज सुधार एवं स्वच्छता के लिए समर्पित रहा। हम ऐसे महान संतों को कभी नहीं भुला सकते। आज समाज के हर व्यक्ति को संत गाडगे जी महाराज के समाज हित व देश के लिए किये गये कार्यो से प्रे्ररणा लेकर सामाजिक कुरीति व बुराईयों से दूर रहकर अपने राज्य व देश को साफ सुथरा बनाये रखने का संकल्प लेना होगा। संयोजक व एमएलसी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी की ओर से मंचासीन सभी अतिथियों को संत गाडगे जी महाराज की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने संत गाडगे जी के समाज सुधार के कार्यो व स्वच्छता के लिए किये गये कार्यो को याद करते हुए आम जन से उनके बताये रास्ते पर चलने का आह्रवान किया।  

संत गाडगे जयंती समारोह के संयोजक डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने गाडगे जी की जयंती समारोह में जहा बतौर मुख्य अतिथि पधारे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे, वहीं ऊर्जा मंत्री, अरविंद शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक, विधायक उमेश द्विवेदी, अंगद सिंह, पूर्व मंत्री सुनील भराला, मां ज्वाला देवी के पीठाधीश्वर पूज्य गुरुदेव अशोक जी महाराज सहित पूरे प्रदेश के सभी 75 जनपदों से आए हुए संत गाडगे महाराज जी के सभी अनुयायियों ने भाग लिया। संत गाडगे जयंती में पश्चिमी उप्र से भाग लेने वालों में मुख्य रुप से एमएलसी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी के  प्रतिनिधि जितेंद्र गौड़, जय सिंह, राज कुमार रावल, मथुरा से कैलाश नाथ सिंघल एडवोकेट विकास दिवाकर मुजफ्फरनगर से एकाश त्यागी, अलीगढ़ से पंकज आर्य, हरिशंकर, वीरेंद्र चौधरी, बालकृष्ण चौधरी,बृजेश चौधरी, राहुल चौधरी, राम दिवाकर, गोल्डन गुप्ता, सतीश कुमार, सुनील कनौजिया, जितेंद्र रजक, वीरेंद्र रजक, अंकित चौधरी, पूजा दिवाकर, दिव्या दिवाकर, सत्येंद्र चौधरी। 
 


Featured News