Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन से पहले स्कूली बच्चों ने डीएम अरविंद चौहान को बांधी राखी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 27/08/2026 12:36:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 27/08/2026 12:36:46 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर रक्षाबंधन पर्व से पहले विभिन्न विद्यालयों के स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी अरविंद चौहान से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी से मिलकर राखी बांधने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। इस दौरान जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

डीएम ने बच्चों से उनकी पढ़ाई और विद्यालय से जुड़ी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक जिलाधिकारी के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। रक्षाबंधन से पहले बच्चों और जिलाधिकारी के बीच हुई यह आत्मीय मुलाकात उनके लिए यादगार बन गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।