-
☰
उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर खेल प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गुरुवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद तथा के प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कुश्ती कबड्डी एवं दौड खेल प्रतियोगिता का आयोजन भगत सिंह खेल अकादमी संस्थापक/ संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गुरुवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद तथा के प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कुश्ती कबड्डी एवं दौड खेल प्रतियोगिता का आयोजन भगत सिंह खेल अकादमी संस्थापक/ संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में किया गया। खेल प्रतियोगिता प्रारंभ करने से पहले बल और ताकत के देवता हनुमान जी का स्मरण करते हुए हनुमान चालीसा पाठ करने के उपरांत किया गया। इस अवसर पर आस पास के लगभग 2 दर्जनों खिलाड़ियों ने अपनी अपनी खेल विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल का आनंद लिया खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान हंशराज यादव तथा चंद्रदेव यादव ने किया। राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि समय समय पर इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल दिखाने का अवसर मिलता है और यही खिलाड़ी आगे चलकर अपनी खेल विधा में पारंगत होकर अपना भविष्य संवारने के साथ साथ देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाने का काम करते हैं राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि ग्रामीण खिलाड़ियों को उचित अवसर एवं सुविधाएं नहीं मिल पाती है, जिसके कारण वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। भगत सिंह खेल अकादमी का उद्देश्य है कि गांव गरीब किसान मजदूर के बीच जाकर खेल और शिक्षा के महत्व को बताकर ग्रामीण क्षेत्र के नौजवानों को खेल और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सके। अरविंद यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों की कमी नहीं है। सिर्फ आवश्यकता है उचित मार्गदर्शन एवं अवसर की इस अवसर पर डॉ आदित्य सिंह रामप्रवेश मिथिलेश चन्द्रशेखर आर्यन मनीष संतोष मनोज तथा अन्य सम्मानित क्षेत्रवासी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।