Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में थाना प्रभारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 22/06/2026 04:37:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 22/06/2026 04:37:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस कप्तान अभिनंदन के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर चल रही जनसुनवाई व्यवस्था लगातार सक्रिय रूप से जारी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस कप्तान अभिनंदन के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर चल रही जनसुनवाई व्यवस्था लगातार सक्रिय रूप से जारी है। इसी क्रम में थाना बड़गाँव परिसर में थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। थाना परिसर में पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं। थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित मामलों में निष्पक्ष और शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी फरियादी की समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा और हर शिकायत का उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत हो रहा है। इससे क्षेत्र के लोग बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रख पा रहे हैं। जनपद सहारनपुर पुलिस के इस निरंतर प्रयास से पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ रही है और आमजन को थानों पर ही त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।