Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती श्रद्धा व भव्य शोभायात्रा के साथ मनाई गई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 02/02/2026 11:00:58 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 02/02/2026 11:00:58 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान रविवार 1 फरवरी माघ पूर्णिमा की पावन बेला एंव संत परंपरा के महान योगी संत शिरोमणी गुरु रविदास जी की 649 वीं जयंती के उपलक्ष में नगर के मौहल्ला इकराम स्थित संत शिरोमणी रविदास जी के बड़े मंदिर प्रांगण में गुरु देव जी की जयंती के शुभ मुहूर्त पर विचार गोष्ठी एंव शोभायात्रा आदि का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व समाज, सर्वदलीय नेता गणों के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी संख्या में भक्तिभाव व श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान रविवार 1 फरवरी माघ पूर्णिमा की पावन बेला एंव संत परंपरा के महान योगी संत शिरोमणी गुरु रविदास जी की 649 वीं जयंती के उपलक्ष में नगर के मौहल्ला इकराम स्थित संत शिरोमणी रविदास जी के बड़े मंदिर प्रांगण में गुरु देव जी की जयंती के शुभ मुहूर्त पर विचार गोष्ठी एंव शोभायात्रा आदि का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व समाज, सर्वदलीय नेता गणों के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी संख्या में भक्तिभाव व श्रद्धापूर्वक भाग लिया। विचार गोष्ठी के दौरान सभी सम्मानित गणों ने अपने अपने संबोधन में संत शिरोमणी रविदास जी की महीमा का बखान किया,और कहा कि हम सभी को धर्म के संवाहक प्रहरी, महान समाज सुधारक,समानता के प्रेरक,  और सौहार्दपूर्ण मार्ग दर्शन कराने वाले संत शिरोमणी गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। इसी के साथ धर्म ध्वज के पवित्र साये में झांकियों के उद्घाटन समारोह पश्चात संत शिरोमणी रविदास जी की शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया,शोभायात्रा को ढोल ताशे, डीजे एंव बैण्ड पार्टियों ने धार्मिक गीतों और अनोखी धुनों से सुसज्जित कर शोभायमान बनाए रखा एंव नगर को सतगुरु रविदास जी के पावन महान भजनों से भक्तिमय किया। नगर में कई  स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया, धर्म यात्रा की इसी कड़ी में वाल्मीकि प्रेम संचार समिति के सदस्यों ने गुरूदेव जी की शोभायात्रा का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए स्वादिष्ट हल्वे का प्रसाद वितरित किया। संत शिरोमणी रविदास मंदिर कमेटी के प्रधान  व कार्यकर्ताओं ने जयंती पर्व पर सूझबूझ के साथ कार्यक्रम के लिए सुरक्षित इंतजाम में चार चांद लगाए। अनेकों सुंदर मनमोहक झांकियों के साथ संत शिरोमणी गुरु रविदास जी के पावन प्रकाश पर्व पर उनके धर्म रथ को नगर के मुख्य एंव साधारण मार्गों मौहल्ला इकराम, देहली रोड, वाल्मीकि मंदिर, होली चौंक, मौहल्ला सराय, टाल,रामलीला भवन,गुर्जर चौपाल आदि जगहों पर शोभायात्रा के साथ भ्रमण कराया। अंत में संत शिरोमणी गुरु रविदास जी की नगर शोभायात्रा मौहल्ला इकराम स्थित संत शिरोमणी रविदास मंदिर प्रांगण पहुंचकर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई, इस शुभ अवसर पर सर्व समाज, सर्वदलीय नेतागण एंव सरकारी तंत्र ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।