-
☰
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का दिया गया संदेश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बेटियों के सम्मान का संदेश देने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने रंग-बिरंगे गुब्बारों को आसमान में उड़ाया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के बाद जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चंद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव तथा प्रभागीय वन अधिकारी कैमूर वन्यजीव प्रभाग आरुषि मिश्रा ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी के आदर्शों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और बेटियों के सम्मान एवं सशक्तिकरण के संदेश से गूंजता रहा।
बिहार: कटिहार में ई-सॉल्यूशन डिजिटल सर्विसेज के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन ने तिरंगा फहराकर शहीदों को किया नमन
झारखंड: हजारीबाग के इकरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
उत्तराखंड: उत्तरकाशी पुलिस लाइन में धूमधाम से मना हरियाली तीज का उत्सव
हरियाणा: वंदे मातरम के कथित अनादर के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च
बिहार: कटिहार में ई-सॉल्यूशन डिजिटल सर्विसेज के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ