-
☰
उत्तर प्रदेश: UIDAI ने आधार अपडेट मुफ्त की सुविधा 14 जून 2026 तक बढ़ाई, 10 साल पुराने कार्डधारक कराएँ अपडेट
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: इन दिनों आधार कार्ड अपडेट को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: इन दिनों आधार कार्ड अपडेट को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है। Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने नागरिकों से अपील की है कि जिन लोगों का आधार कार्ड बने हुए 10 साल या उससे अधिक समय हो चुका है, वे अपने दस्तावेज़ और जानकारी को समय रहते अपडेट करा लें, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी योजना, बैंकिंग सेवा या पहचान सत्यापन के दौरान कोई परेशानी न हो। सरकार ने नागरिकों को राहत देते हुए ऑनलाइन आधार अपडेट सेवा को 14 जून 2026 तक पूरी तरह मुफ्त रखा है। यानी इस तारीख तक नागरिक myAadhaar Portal के माध्यम से अपने पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज़ बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद इस सेवा के लिए निर्धारित शुल्क देना पड़ सकता है। UIDAI के नियमों के अनुसार आधार कार्ड में कुछ जानकारियों को बदलने की सीमा भी तय की गई है। आधार में नाम अधिकतम दो बार बदला जा सकता है, जबकि जन्मतिथि और जेंडर जीवन में केवल एक बार ही संशोधित किए जा सकते हैं। वहीं पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल जैसी जानकारी दस्तावेज़ के आधार पर कई बार अपडेट कराई जा सकती है।
राजस्थान: शीतला सप्तमी पर शीतला माता मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का मेला
छत्तीसगढ़: बिहान योजना से ममता विश्वास बनीं आत्मनिर्भर, सब्जी खेती से कमा रहीं लाखों
उत्तर प्रदेश: लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी सालों से बंद, लोगों में नाराजगी
उत्तर प्रदेश: क्रूज में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: "ऑपरेशन मुस्कान" में 1 घंटे में 4 वर्षीय गुमशुदा बच्चा किए गए बरामद