Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: “रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट” मैराथन में महिला ने दिया सुरक्षा का संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 26/03/2026 10:33:45 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 26/03/2026 10:33:45 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर श्री अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा समाज में सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से दिनांक 25.03.2026 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर स्थित परेड ग्राउंड से रन फाॅर एम्पावरमेंट वूमेन मैराथन का भव्य आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर श्री अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा समाज में सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से दिनांक 25.03.2026 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर स्थित परेड ग्राउंड से रन फाॅर एम्पावरमेंट वूमेन मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय नगर विधायक श्री राजीव गुम्बर द्वारा पुलिस उपमहनिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन सिंह के साथ हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री व्योम बिन्दल, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमरन सिंह, पुलिस उपाधिक्षक सुश्री प्रिया यादव व प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती कुसुम भाटी व मिशन शक्ति प्रभारी श्रीमती रूचि रानी सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। 

 

इस मैराथन में पुलिस विभाग, छात्राएँ, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्पोर्ट्स स्टेडियम, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, वन स्टॉप सेंटर तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं से लगभग 152 महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पूरे जोश एवं उमंग के साथ दौड़ लगाकर महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया।
मैराथन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा की भावना एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना। आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, पुलिस हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181, 1930 आदि) तथा त्वरित सहायता सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षित वातावरण को प्रोत्साहित करना रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज के सभी वर्गों में जागरूकता बढ़ाकर ही हम एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण तैयार कर सकते हैं। पुलिस सदैव महिलाओं की सुरक्षा एवं सहयोग के लिए तत्पर है।