-
☰
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया। मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी सुनील नागर के नेतृत्व में पुलिस और एंटी रोमियो टीम ने नगर के बड़गांव रोड बाजार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अभियान के दौरान महिला कांस्टेबल 1950 मोनिका और महिला कांस्टेबल 1952 पूजा ने महिलाओं से संवाद कर उन्हें डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि साइबर अपराधी किस तरह अलग-अलग हथकंडे अपनाकर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाते हैं। ऐसे मामलों में सतर्क रहने और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को प्रदेश सरकार की ओर से संचालित महिला सशक्तिकरण योजनाओं और बच्चों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा तथा संरक्षण के उपायों से अवगत कराया गया। इस दौरान महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला संबंधी सहायता के लिए 1090, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930, पुलिस आपातकालीन सहायता के लिए 112, एंबुलेंस सेवा के लिए 108 और बच्चों की सुरक्षा के लिए 1098 पर संपर्क किया जा सकता है। अभियान के अंतर्गत पुलिसकर्मियों ने जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक बनाकर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग करना है।
पंजाब: पत्रकारिता से प्रशासन तक का सफर, मेहनत और लगन से डिप्टी डायरेक्टर बने शेरजंग सिंह हुंदल
उत्तर प्रदेश: विशाल दंगल का आयोजन, दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच
उत्तर प्रदेश: ग्रासिम इंडस्ट्रीज में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व
हरियाणा: जींद में 250 पत्रकारों के बीच एसपी उपासना यादव का संदेश, खबर से पहले करें तथ्यों की पुष्टि
हरियाणा: हिसार में सर्दी और धुंध के दौरान बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश