-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा व साइबर जागरूकता की दी गई जानकारी
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान शासनादेश एंव उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के दिशानिर्देशन तथा श्रीमान थाना प्रभारी श्री राधेश्याम यादव जी के कुशल नेतृत्व में एंव एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक श्री प्रवेश शर्मा, महिला कांस्टेबल 1877 सोनू, एच जी सरिता व एच जी रविंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रुप से इस्लामनगर रोड, सराफा बाजार, मेंन बाजार ,संजय चौंक, सर्राफा बाजार मौहल्ला बंजारान व हाथी गेट रामपुर मनिहारान में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 के द्वितीय चरण के तहत साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं को डिजिटल अरेस्टिंग व सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया, एवं उनके अधिकारों सुरक्षा और संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया, साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम के बारे में भी जागरूक किया गया। सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर, 1030 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस, और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में जानकारी दी गई। अभियान के दौरान स्थानीय व क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस टीम की इस प्राथमिकता को पुलिस विभाग का सराहनीय कदम बताकर प्रशंसा की। एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा की सक्रिय उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण एंव सुरक्षात्मक अभियान के चलते महिला सुरक्षा संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।
Raghav Chaddha Breaking: AAP में बड़ी टूट, राघव चड्ढा का BJP में जाने का दावा, सियासत हुई गरम
मध्य प्रदेश: जल गुणवत्ता प्रशिक्षण में FTK किट से जांच की दी सीख
मध्य प्रदेश: आदित्य नारायण तिवारी ने संभाला एसडीएम पद, आकाश अग्रवाल को दी भावभीनी विदाई
राजस्थान: प्रभारी सचिव ने झील व जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण, सतर्कता के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: फूड सेफ्टी अभियान में ठेला-फास्ट फूड दुकानों पर सख्त जांच, स्वच्छता के दिए निर्देश