-
☰
उत्तर प्रदेश: फैक्ट्री हादसे में श्रमिक की हुई मौत, गांव में पसरा मातम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद के थाना विंध्याचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कोलाही निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामपति (लगभग 40 वर्ष) की पंजाब के संगरूर जनपद स्थित आशिमा पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड में कार्य के दौरान दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद के थाना विंध्याचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कोलाही निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामपति (लगभग 40 वर्ष) की पंजाब के संगरूर जनपद स्थित आशिमा पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड में कार्य के दौरान दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। गांव के प्रधान विनोद यादव भी पंजाब पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार पिछले करीब आठ वर्षों से पंजाब के अकालगढ़ थाना सुनाम क्षेत्र स्थित पेपर मिल में मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार 14 मई 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे मशीन संचालन के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अरविंद कुमार परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी फूलवासी देवी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों — काजल (17 वर्ष), ज्योति (15 वर्ष) और विजय कुमार (10 वर्ष) — को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शनिवार को मृतक का शव उनके पैतृक गांव कोलाही लाया जा रहा है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में इस हृदयविदारक घटना को लेकर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की जा रही है।
गुजरात: 20 नवयुगल बंधे सामूहिक विवाह बंधन में, आदिवासी परंपरा संग सामाजिक एकता का दिखा उत्साह
राजस्थान: बेटी मयूरी रावल का हुआ सम्मान, कर्म रत्न श्री अवार्ड से बढ़ाया जिले का मान
राजस्थान: गोसाईं आशादीप फाउंडेशन की नई टीम का हुआ गठन, समाजसेवा और जनहित के लिए भरी हुंकार
उत्तर प्रदेश: 250 बच्चों का हुआ दंत परीक्षण, आईडीए का जागरूकता अभियान जारी
हरियाणा: ड्रोन सिटी का आगाज़, तकनीकी क्रांति और युवाओं के रोजगार को मिलेगी नई उड़ान