Contact for Advertisement 9919916171


उत्तराखंड: संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों पर उधम सिंह नगर पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 626 लाइसेंसों की जांच हुई पूरी

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Ghanshyam Das , Date: 15/07/2026 03:02:33 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 15/07/2026 03:02:33 pm
Share:

विस्तार

उत्तराखंड: जिले में संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों की वैधानिकता की जांच के लिए पुलिस ने जनपदव्यापी सत्यापन अभियान शुरू किया है। बाहरी राज्यों और अन्य जनपदों से जारी शस्त्र लाइसेंसों की जांच के लिए गठित तीन विशेष पुलिस टीमें लगातार सत्यापन अभियान चला रही हैं। पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत अब तक कुल 678 शस्त्र लाइसेंस चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 626 लाइसेंसों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। जांच के दौरान 108 लाइसेंस संदिग्ध पाए गए हैं। इनमें से 94 शस्त्र लाइसेंस पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं, जबकि 119 हथियार संबंधित थानों में जमा कराए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक मामले की जांच के दौरान दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस और चार हथियार बरामद होने के बाद इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संदिग्ध लाइसेंसों की वैधानिकता और उनके निर्गमन की प्रक्रिया की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य अवैध और फर्जी शस्त्र लाइसेंसों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करना है। सत्यापन प्रक्रिया अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Featured News