-
☰
उत्तर प्रदेश: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर थाना रोजा पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर थाना रोजा पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मठिया कॉलोनी से बाडीगाँव जाने वाले कच्चे रास्ते पर भट्टा के पास से राजवीर निवासी ग्राम रामापुर बरकतपुर थाना रोजा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रोजा में मु0अ0सं0 119/26 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। इस मौके पर थाना रोजा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार,उ.नि. ओमपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार एवं कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश: 112 के मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
उत्तर प्रदेश: खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक, कॉलोनीवासियों ने जताया आभार
राजस्थान: जयपुर पुलिस की तत्परता से विदेशी युवती को खोया मोबाइल मिला, युवक ने दिखाई ईमानदारी
छत्तीसगढ़: 18 दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ सफल समापन
छत्तीसगढ़: उचित मूल्य दुकानों की समीक्षा बैठक, ईकेवाइसी और राशन व्यवस्था पर सख्त निर्देश