-
☰
बिहार: कटिहार के 49 शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर, छात्रों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: कटिहार जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देशानुसार जिले के 49 शैक्षणिक संस्थानों में आज, मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विस्तार
बिहार: कटिहार जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देशानुसार जिले के 49 शैक्षणिक संस्थानों में आज, मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविर में डिग्री कॉलेज, आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के साथ-साथ आईटीआई, पॉलिटेक्निक, एएनएम, जीएनएम, पारा मेडिकल सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों को शामिल किया गया है। विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं, छात्रावास, छात्रवृत्ति, प्रमाण-पत्र, पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, भोजन, सुरक्षा, परिवहन एवं संस्थान की आधारभूत संरचना से जुड़ी शिकायतें शिविर में दर्ज की जाएंगी। जिला पदाधिकारी ने बताया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों को पंजीकृत करने के साथ विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और संबंधित मामलों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन और नियमित निगरानी का निर्देश दिया गया है। शिविर को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए सभी 49 संस्थानों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा संबंधित संस्थानों के प्राचार्यों के साथ संयुक्त रूप से ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित विद्युत, भवन एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के संबंधित पदाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र के शिविर में विभागीय अधिकारियों एवं अभियंताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि संबंधित समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान किया जा सके। जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे विद्यार्थी सहयोग शिविर में सक्रिय रूप से भाग लें और अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रखें, ताकि उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उत्तराखंड: ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान, 210 छात्रों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
गुजरात: भिवानी में पुलिस की बड़ी बैठक, अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए सख्त निर्देश
गुजरात: रंजिश में युवक अशोक की हत्या के मामले में आरोपी हुआ गिरफ्तार, 4 दिन के रिमांड पर भेजा
पंजाब: नशा तस्करी की बड़ी खेप बरामद, 44.5 किलो हेरोइन और 3 किलो आइस ड्रग जब्त