-
☰
छत्तीसगढ़: जनगणना 2027 की तैयारी, फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण हुआ संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की तैयारियों के अंतर्गत जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 18 मार्च 2026 से प्रारंभ हो कर आज 20 मार्च 2026 को संपन्न हुआ।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की तैयारियों के अंतर्गत जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 18 मार्च 2026 से प्रारंभ हो कर आज 20 मार्च 2026 को संपन्न हुआ। इस दौरान कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने जनगणना में संलग्न सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी जनगणना के कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ समय सीमा में पूर्ण करने। निश्चित से इस जनगणना से जनहित के योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में बेहतर जानकारी प्राप्त होती है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न कराना है।
इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जनगणना से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मास्टर ट्रेनर ने एच.एल.बी. (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) निर्माण, मकान नम्बरिंग, ब्लॉक का नजरी नक्शा तैयार करने, फील्ड ट्रेनर-प्रगणक एवं सुपरवाइजर की नियुक्ति तथा सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर कार्य संपादन की प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जनगणना कार्य को निर्धारित समयावधि में व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण में सम्मिलित फील्ड ट्रेनर्स आगे चलकर अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे जनगणना का कार्य जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँच सके। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील अग्रवाल, मास्टर ट्रेनर श्री पी.सी. सोनी व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश: इंजन चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, भारी सामान बरामद
हरियाणा: एसडीएम राजेश खोथ का औचक निरीक्षण, राशन व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
हरियाणा: डॉ. भीमराव अंबेडकर के महाड़ सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित
मध्य प्रदेश: सिवनी–बालाघाट मार्ग की बदहाली पर भड़का जनआक्रोश, 23 मार्च को बड़ा आंदोलन
हरियाणा: गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर हुई सख्ती, डीसी ने दिए कड़े निर्देश
गुजरात: आरोपियों की सार्वजनिक पिटाई पर उठे सवाल, पुलिस कार्रवाई पर कानूनी बहस