-
☰
राजस्थान: राजस्थान दिवस पर दुर्ग में सांस्कृतिक संध्या, लोक कलाकारों ने बांधा समां
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलौदी राजस्थान दिवस के अवसर पर गुरुवार को फलौदी दुर्ग में सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: फलौदी राजस्थान दिवस के अवसर पर गुरुवार को फलौदी दुर्ग में सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुई। सांस्कृतिक संध्या में लोक संगीत का संगम देखने को मिला। लोक कलाकार देऊ खां मांगणियार बाड़मेर दल द्वारा कामायचा, सारंगी, ढोलक वादन,आवो पधारों म्हारै देश गायन किया गया। मोरचंग-ढोलक जुगलबंदी, मांगणियार बाल कलाकार लोक गीत,मुरला मटका वादन,घूमर लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद दल द्वारा नीम्बूड़ा लोक गीत,भपंग अलगोजा वादन,भवाई लोक नृत्य,रामसा पीर भजन,चरी लोक नृत्य,लहरियो लोक गीत,कालबेलिया लोक नृत्य,सूफी गायन मस्त कलंदर की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों के क्रम में लोक गायन स्वरुप गहलोत द्वारा आ धरती धोरां री का गायन किया। लोक कलाकार आशा पुरोहित द्वारा लोकगीत मय मृत्य -घुड़ला का गायन किया गया। दीनदयाल खाजूवाला ग्रुप द्वारा मशक वादन किया गया। कार्यक्रम में फलौदी विधायक पब्बाराम विश्नोई,जिला कलक्टर श्वेता चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण,उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी,सहायक निदेशक शरद व्यास सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
उत्तर प्रदेश: इंजन चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, भारी सामान बरामद
हरियाणा: एसडीएम राजेश खोथ का औचक निरीक्षण, राशन व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
हरियाणा: डॉ. भीमराव अंबेडकर के महाड़ सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित
मध्य प्रदेश: सिवनी–बालाघाट मार्ग की बदहाली पर भड़का जनआक्रोश, 23 मार्च को बड़ा आंदोलन
हरियाणा: गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर हुई सख्ती, डीसी ने दिए कड़े निर्देश
गुजरात: आरोपियों की सार्वजनिक पिटाई पर उठे सवाल, पुलिस कार्रवाई पर कानूनी बहस