Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: विन्ध्याचल धाम में नवरात्र पर 4 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन अलर्ट

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 20/03/2026 12:15:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 20/03/2026 12:15:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही मां विन्ध्यवासिनी मंदिर सहित पूरे विन्ध्याचल धाम में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही मां विन्ध्यवासिनी मंदिर सहित पूरे विन्ध्याचल धाम में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रतिपदा के पहले ही दिन करीब चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन-पूजन किए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ काली खोह मंदिर और अष्टभुजा मंदिर में भी कतारबद्ध दिखाई दी। मेले में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सुबह से ही मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लियाछ और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार रखा जाए और यदि कोई व्यक्ति अपने परिजनों से बिछड़ जाए तो उसे सुरक्षित मिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विन्ध्य कॉरिडोर परिसर में जिलाधिकारी के निर्देशन में नव दिवसीय दुर्गा सप्तशती पाठ का शुभारंभ विधि-विधान से किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मंत्रोच्चार के साथ मां की आरती कर पूजा-अर्चना की।