-
☰
छत्तीसगढ़: अवैध शराब के साथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले के थाना सूरजपुर अंतर्गत पुलिस चौकी बसदेई ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले के थाना सूरजपुर अंतर्गत पुलिस चौकी बसदेई ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महुआ शराब एवं अंग्रेजी शराब सहित नगदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 मार्च 2026 को पुलिस टीम ग्राम बसदेई, चौपन होते हुए ग्राम कुसमुसी की ओर गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुसमुसी निवासी मिट्ठू राम पैकरा अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर एवं अंग्रेजी शराब बेचने का कार्य कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। वहां आरोपी मिट्ठू राम पैकरा अपने घर के पास मिला, जिसने पूछताछ में अवैध शराब रखने और बेचने की बात स्वीकार की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को उसके संवैधानिक अधिकारों से अवगत कराया गया तथा न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह के अवैध कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
बिहार: श्मशान-कब्रिस्तान संचालन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित
मध्य प्रदेश: आचार्य नित्यसेन सूरीश्वरजी का किया गया भव्य मंगल प्रवेश
उत्तर प्रदेश: वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 11 बाइक हुई बरामद
उत्तर प्रदेश: एलपीजी पर नए नियम लागू, 25 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
छत्तीसगढ़: भूमिहीन मजदूरों को 10-10 हजार की सहायता राशि की गई वितरण