Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 11 बाइक हुई बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 25/03/2026 04:39:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 25/03/2026 04:39:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु चोरी, वाहन चोरी, लूट, हत्या, गोकशी, नकबजनी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु चोरी, वाहन चोरी, लूट, हत्या, गोकशी, नकबजनी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सतपाल भाटी के कुशल नेतृत्व में बेहट पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.03.2026 को संदिग्ध व्यक्ति वाहन चैकिंग के दौरान 04 अभियुक्तगण 1.अहसान उर्फ शानू पुत्र जमशेद निवासी ग्राम रामपुर कला थाना सहसपुर जनपद देहरादून उत्तराखण्ड, 2.मेहरबान पुत्र इजहार निवासी मौहल्ला भंगी वाली गली ग्राम मिर्जापुर पोल थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर, 3.दिलशाद पुत्र इलियास निवासी ग्राम दबकोरा थाना कोतवाली बेहट जनपद सहारनपुर व 4.शमशाद पुत्र यामीन निवासी ग्राम दबकोरा थाना कोतवाली बेहट जनपद सहारनपुर को गांगरोह नहर पुल से विकास नगर के जाने वाले रास्ते पर से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे/निशानदेही पर चोरी की कुल 11 मोटर साइकिल बरामद हुई । बरामद 05 मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में थाना बेहट पर 05 अभियोग पंजीकृत है व 02 मो0सा0 के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत है। शेष 04 मोटरसाईकिल व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आधार पर थाना बेहट पर मु0अ0सं0 151/26 धारा 317(2)/317(5)/3(5)/336(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।