Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: केडिया फूड्स से 8 एक्सपायरी बोतलें की गई जब्त, दुकान सील करने की मांग तेज

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tushar Chouk , Date: 25/03/2026 12:13:35 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Tushar Chouk ,
  • Date:
  • 25/03/2026 12:13:35 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: क्षेत्र में एक दुकान पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बेचे जाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: क्षेत्र में एक दुकान पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बेचे जाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। उपभोक्ता की शिकायत पर खाद्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक्सपायरी पेय पदार्थ जब्त किए। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी किशन लाल जागिड़ ने 22 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1 बजे केडिया फूड्स से 2.15 लीटर की थम्सअप बोतल ₹100 में खरीदी थी। भुगतान ऑनलाइन किया गया था। घर पहुंचकर जांच करने पर बोतल एक्सपायरी निकली, जिसे उन्होंने उपयोग नहीं किया। इसके बाद शाम करीब 4 बजे उन्होंने उसी दुकान से स्प्राइट और थम्सअप की छोटी बोतलें दोबारा खरीदीं। इनमें से एक बोतल खोलने पर वह भी एक्सपायरी पाई गई। इस पर ग्राहक ने दुकान पर आपत्ति जताई और एक बोतल वापस कर दी, जिसके बदले दुकानदार ने नकद राशि लौटा दी। ग्राहक के पास एक्सपायरी बोतलें साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रहीं।


मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्मला को दी गई। शिकायत के बाद सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने केडिया फूड्स पर जांच की। जांच के दौरान कुल 8 एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बोतलें बरामद हुईं, जिनमें बड़ी और छोटी दोनों प्रकार की बोतलें शामिल थीं। अधिकारियों ने मौके पर सैंपल लेकर जब्ती की कार्रवाई की और पंचनामा तैयार किया।
कार्रवाई के बाद क्षेत्र में उपभोक्ता सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित न रहकर संबंधित दुकान का फूड लाइसेंस निरस्त किया जाए और दुकान को सील कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।