Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: करनाल पुलिस ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, 1933 हेल्पलाइन की दी जानकारी

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ghanshyam Das , Date: 23/10/2026 10:07:21 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 23/10/2026 10:07:21 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: करनाल बृहस्पतिवार दिनांक 22 अक्टूबर, जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विस्तार

हरियाणा: करनाल बृहस्पतिवार दिनांक 22 अक्टूबर, जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना रामनगर क्षेत्र स्थित शिव पब्लिक हाई स्कूल, शिव कॉलोनी, करनाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्हें नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।


इसके साथ ही जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि नशे से संबंधित समस्याओं, नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों की सहायता तथा आवश्यक मार्गदर्शन के लिए इस हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और किसी भी व्यक्ति को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने के लिए जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉक्टर पूजा, डॉक्टर प्रियंका, सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार तथा स्कूल के हेड मास्टर नरेश कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को नशा न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने की शपथ भी दिलाई गई। जिला पुलिस करनाल ने आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशे जैसी बुराई से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें और एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज बनाने में सहभागी बनें।

Related News

मध्य प्रदेश: 25 अक्टूबर को भिलाला सर्व समाज की वार्षिक सभा, 19 जिलों के 15 हजार लोगों के जुटने की संभावना

उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: नेमना गांव में चोरी की घटनाओं से किसान परेशान, सिंचाई मोटर और ट्रैक्टर बैटरी पर चोरों का निशाना

छत्तीसगढ़: युवा संसद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विकसित भारत-2047 के संकल्प पर रखे विचार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, युवाओं को कर रहे जागरूक

उत्तर प्रदेश: बर्फी में ब्लेड मिलने के आरोप से मिठाई की दुकान पर हंगामा, जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को दी गई सूचना


Featured News