-
☰
दिल्ली: विक्रमशिला सेतु में हुआ बड़ा हादसा, रखरखाव में लापरवाही और भ्रष्टाचार पर उठे सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: विक्रमशिला सेतु, जो भागलपुर से नवगछिया के मध्य गंगा पर बना एक महत्वपूर्ण पुल है और प्रतिदिन लगभग एक लाख लोगों की आवाजाही तथा व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र है, की रखरखाव की जिम्मेदारी सरकार की है।
विस्तार
दिल्ली: विक्रमशिला सेतु, जो भागलपुर से नवगछिया के मध्य गंगा पर बना एक महत्वपूर्ण पुल है और प्रतिदिन लगभग एक लाख लोगों की आवाजाही तथा व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र है, की रखरखाव की जिम्मेदारी सरकार की है। इस पुल के ढहने से स्पष्ट होता है कि सरकार द्वारा इस दिशा में कमी बरती गई है। यह दुर्घटना भ्रष्टाचार और अफसरों की लापरवाही का परिणाम है, इसे नकारा नहीं जा सकता। गनीमत है कि पुल का हिस्सा गिरने से पहले ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आवाजाही पर रोक लगा दी, जिससे जानमाल की क्षति नहीं हुई। सरकार को पुल निर्माण और रखरखाव के लिए एक ही एजेंसी पर निर्भरता समाप्त कर अन्य बड़ी कंपनियों को भी अवसर देना चाहिए। आम जनता को फिलहाल मुंगेर पुल का उपयोग करना होगा, जिससे उन्हें असुविधा होगी। मुंगेर भागलपुर बाईपास का काम तेजी से चल रहा है, इसे और तेज किया जाना चाहिए ताकि सुल्तानगंज में ट्रैफिक जाम की समस्या न हो। नई सरकार की जिम्मेदारी है कि भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था पर अंकुश लगाए।
उत्तर प्रदेश: मदर्स डे पर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु ‘ऊंची उड़ान’ संगोष्ठी हुआ आयोजित
राजस्थान: रमेश ईनाणी हत्याकांड में बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी आरोपी रमता राम गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक आस्था और इतिहास की गूंज
राजस्थान: योजनाओं में लापरवाही पर बीडीओ को भेजा गया नोटिस
उत्तर प्रदेश: लोहे का गेट गिरने से मासूम की दर्दनाक मौत, लापरवाही के लगे आरोप