Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रोज़ाना जाम से जनजीवन प्रभावित, अधूरी सड़क ने बढ़ाई परेशानी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ankit Kumar , Date: 11/05/2026 01:22:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ankit Kumar ,
  • Date:
  • 11/05/2026 01:22:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जमानिया स्टेशन बाजार स्थित गांधी चौक पर आए दिन लगने वाले भीषण जाम से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जमानिया स्टेशन बाजार स्थित गांधी चौक पर आए दिन लगने वाले भीषण जाम से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गांधी चौक से राधा कृष्ण मंदिर मार्ग और रेलवे स्टेशन रोड पर घंटों तक वाहनों की लंबी कतार जाम  लगी रहती है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों, पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी विकास, रमेश और मोनू ने बताया कि जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई यात्रियों की ट्रेन तक छूट जा रही है। लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आरोप है कि गांधी चौक जैसे व्यस्त स्थान पर नियमित पुलिस ड्यूटी तक नहीं लगाई जाती। वहीं सब्जी मंडी क्षेत्र की अधूरी सीसी रोड भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सीसी रोड का काम आधा अधूरा काम छोड़ कर काम को आगे बढ़ाया ही नहीं जा रहा है।

 

इसलिए स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से राहगीरों के गिरने-पड़ने की घटनाएं रोज हो रही हैं। खराब सड़क और जाम की दोहरी समस्या से क्षेत्रवासी परेशान हो गए है ।बाजार में तो छोटे बच्चों ओर स्कूल के बच्चों को निकलना तो और मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि न तो सड़क निर्माण कार्य पूरा कराया जा रहा है और न ही जाम से राहत दिलाने के लिए कोई प्रभावी यातायात व्यवस्था लागू की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से गांधी चौक पर स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने, पुलिस कर्मियों की नियमित तैनाती करने तथा अधूरी सीसी रोड का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है।