-
☰
असम : हाथी शिकार मामले में बड़ी कार्रवाई, संयुक्त ऑपरेशन में एक शिकारी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
असम: असम टोपटोली डिमरिया कामरूप मेट्रोपॉलिटन टोपटोली खंड वन अधिकारी और सोनापुर वन अधिकारी के संयुक्त ऑपरेशन को बड़ी सफलता मिली।
विस्तार
असम: असम टोपटोली डिमरिया कामरूप मेट्रोपॉलिटन टोपटोली खंड वन अधिकारी और सोनापुर वन अधिकारी के संयुक्त ऑपरेशन को बड़ी सफलता मिली। मंगलवार 12/5/026 को सुबह लगभग 9.10 बजे, टोपटोली डिकचक गाँव के लोगों ने टोपटोली खंड वन अधिकारी को सूचना दी कि उन्होंने पहाड़ों में गोली चलने की आवाज़ सुनी है। तुरंत सुबह 9:20 बजे, टोपटोली खंड वन अधिकारी और सोनापुर वन अधिकारी, साथ ही क्षेत्री पुलिस टीम, ग्रामीण और पत्रकार तलाशी के लिए पहुँचे। दोपहर लगभग 1.10 बजे टोपटोली खंड वन अधिकारी प्रांजित डेका और वन विभाग की टीमों, सोनापुर वन अधिकारी भार्गव हजारिका, क्षेत्री पुलिस टीम, स्थानीय लोगों और पत्रकारों को मृत हाथी मिला। मृत हाथी के सूंड थोड़ा कटा हुआ था और माथे पर गोली लगने के दो घाव थे। मारे गए हाथी के माथे पर दो बार गोली मारी गई थी। पशु चिकित्सा की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और सभी के सामने मृत हाथी का पोस्टमार्टम किया।
मृत हाथी को विभागीय नियमों के अनुसार खोदे गए गड्ढे में दफना दिया गया। टोपटोली के खंड वन अधिकारी प्रांजित डेका और सोनापुर वन अधिकारी भार्गव हजारिका ने घटना की जाँच के लिए दिन-रात संयुक्त ऑपरेशन चलाया और 3 जून 2026 की एक शिकारी को गिरफ्तार किया। शिकारी के बैग से गोला-बारूद, 'चिचा' और अन्य सामान बरामद किया गया। गिरफ्तारी का विवरण - नाम: साल्वेशन नोंग्रम, उम्र: लगभग 43 वर्ष, पिता: बी. मॉफनियांग, गाँव: उमलाखर (BPO उमडेन), पोस्ट ऑफिस: नोंगपोह, पुलिस स्टेशन: नोंगपोह, ज़िला: री-भोई (मेघालय), पिन कोड: 793102, जून 17/6/26 बुधवार सुबह लगभग 10.30 बजे हाथियों को मारने वाले शिकारियों के साथ होने के संदेह में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। और पूछताछ के लिए सोनापुर वन अधिकारी कार्यालय ले जाया गया।
राजस्थान: श्रुत पंचमी पर टोंक में मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जिनवाणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
गुजरात: हाईटेंशन लाइन मुद्दे पर किसानों का आंदोलन तेज, न्याय और मुआवजे की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: जैन समाज ने निकाली जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा
उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने के आरोप, जेई की भूमिका पर उठे सवाल
हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत