-
☰
गुजरात: ऑपरेशन ट्रैक डाउन की बड़ी कार्रवाई, 8 ग्राम हेरोइन और अवैध पिस्तौल-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: भूना नशा तस्करी एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत सीआईए रतिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 ग्राम हेरोइन, एक अवैध .32 बोर पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस सहित आरोपी को काबू किया है।
विस्तार
गुजरात: भूना नशा तस्करी एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत सीआईए रतिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 ग्राम हेरोइन, एक अवैध .32 बोर पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस सहित आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 5, वाल्मीकि मोहल्ला, भूना, जिला फतेहाबाद निवासी अरुण उर्फ वरुण पुत्र विनोद के रूप में हुई है। सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को पुलिस टीम नशीले पदार्थों एवं अपराधों की रोकथाम के लिए भूना बस अड्डे के पास मौजूद थी। सूचना मिली कि अरुण उर्फ वरुण फतेहाबाद रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास हेरोइन बेचने के लिए खड़ा है तथा उसके पास अवैध हथियार भी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा, जिसे शक के आधार पर काबू किया गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी की कैपरी की दाहिनी जेब से .32 बोर का अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस तथा बाईं जेब से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद सामान को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील किया गया। इस संबंध में थाना भूना में अभियोग संख्या 184, दिनांक 15.08.2026, धारा 21(B)/61/85 एनडीपीएस एक्ट तथा 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।
बिहार: कटिहार में ई-सॉल्यूशन डिजिटल सर्विसेज के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन ने तिरंगा फहराकर शहीदों को किया नमन
झारखंड: हजारीबाग के इकरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
उत्तराखंड: उत्तरकाशी पुलिस लाइन में धूमधाम से मना हरियाली तीज का उत्सव
हरियाणा: वंदे मातरम के कथित अनादर के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च
बिहार: कटिहार में ई-सॉल्यूशन डिजिटल सर्विसेज के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ