Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशे के खिलाफ पुलस का जागरूकता अभियान तेज, युवाओं को किया जागरूक

- Photo by :

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 26/10/2026 01:04:31 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 26/10/2026 01:04:31 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के कुशल नेतृत्व में हिसार पुलिस द्वारा ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशे के खिलाफ निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति पुलिस टीम हिसार ने गांव मीर

विस्तार

गुजरात: पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के कुशल नेतृत्व में हिसार पुलिस द्वारा ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशे के खिलाफ निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति पुलिस टीम हिसार ने गांव मीरदाद, गांव खानपुर और गांव धांसू में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन, विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। साथ ही नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए गए।
विद्यार्थियों को महिला थाना की कार्यप्रणाली और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी
हिसार स्थित DAV पुलिस पब्लिक स्कूल के लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने महिला थाना हिसार का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री आनंद गुप्ता तथा महिला थाना हिसार की हेड कांस्टेबल अनीता ने विद्यार्थियों को महिला थाना की कार्यप्रणाली और पुलिस द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।

नशा मुक्ति पुलिस टीम हिसार के सब इंस्पेक्टर हवा सिंह ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, पढ़ाई और खेलकूद पर ध्यान देने तथा सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त साइबर अपराध, महिला अपराध से बचाव और यातायात नियमों के पालन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकालकर समाज को नशामुक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में कम्युनिटी पुलिसिंग से हेड कांस्टेबल इंद्रपाल तथा विद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा। गांव मीरदाद और खानपुर में नुक्कड़ सभाएं, ग्रामीणों से नशे के खिलाफ सहयोग की अपील

नशा मुक्ति पुलिस टीम ने थाना बरवाला क्षेत्र के गांव मीरदाद तथा गांव खानपुर में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। इन सभाओं में ग्रामीणों और नशा पीड़ितों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक करें तथा नशा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें 

Related News

उत्तर प्रदेश: मां भगवती के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु, जय माता दी के जयकारों से गूंजा एसएनटी ग्राउंड

उत्तर प्रदेश: शिवाय सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया दसवां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में ‘Wings Over Ganga’ एयर शो: राफेल, सुखोई और तेजस की गर्जना से गूंजा काशी का आसमान

बिहार: रबी महोत्सव में मुखिया जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर मुखिया संघ नाराज, कृषि पदाधिकारी पर सूचना नहीं देने का आरोप

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल


Featured News