Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश:  सड़क हादसे में दरोगा अरुण चाहर की मौत से पुलिस महकमे में शोक, एसएसपी समेत अधिकारियों ने दिया कंधा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Ghanshyam Das , Date: 26/10/2026 12:57:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 26/10/2026 12:57:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले स्टेडियम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण चाहर को रविवार को पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। अपने साथी दरोगा को अंतिम विदाई देते समय पुलिस अधिकारी और

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले स्टेडियम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण चाहर को रविवार को पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। अपने साथी दरोगा को अंतिम विदाई देते समय पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भावुक नजर आए। एसएसपी सूरज कुमार राय समेत तमाम अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अधिकारियों ने दिवंगत दरोगा के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। अरुण चाहर सिविल लाइन थाने की स्टेडियम चौकी के प्रभारी थे। पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर की रात वह शासकीय कार्य से जानसठ क्षेत्र गए थे। वहां से कार से वापस लौटते समय थाना जानसठ क्षेत्र में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया।

 हादसे के कारणों की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन भी किया गया है।
पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एसएसपी सूरज कुमार राय, एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ और एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे समेत तमाम अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत उपनिरीक्षक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम सलामी दी।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहायता देने और नियमानुसार सभी सेवा संबंधी एवं पुलिस वेतन पैकेज के तहत मिलने वाले लाभ दिलाने का भरोसा दिया है। साथी पुलिसकर्मी के असामयिक निधन से पुलिस परिवार में शोक है।

Related News

उत्तर प्रदेश: मां भगवती के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु, जय माता दी के जयकारों से गूंजा एसएनटी ग्राउंड

उत्तर प्रदेश: शिवाय सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया दसवां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में ‘Wings Over Ganga’ एयर शो: राफेल, सुखोई और तेजस की गर्जना से गूंजा काशी का आसमान

बिहार: रबी महोत्सव में मुखिया जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर मुखिया संघ नाराज, कृषि पदाधिकारी पर सूचना नहीं देने का आरोप

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल


Featured News