-
☰
उत्तर प्रदेश: कोरांव बाजार में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हादसों का खतरा, कार्रवाई की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कोरांव की सड़कों पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का संचालन राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। गिट्टी, बोल्डर, पत्थर, भस्सी और ईंटों से क्षमता से अधिक लदे वाहन दिनदहाड़े मुख्य बाजार से गुजर रहे हैं। आ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कोरांव की सड़कों पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का संचालन राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। गिट्टी, बोल्डर, पत्थर, भस्सी और ईंटों से क्षमता से अधिक लदे वाहन दिनदहाड़े मुख्य बाजार से गुजर रहे हैं। आरोप है कि कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर ढकी हुई तिरपाल भी नहीं होती। ऐसे में सड़क पर गिरते पत्थर और गिट्टी दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का कारण बन सकते हैं। बिना तिरपाल ढके हो रहा परिवहन कोरांव मुख्य बाजार में गिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक निर्माण सामग्री लेकर चलते हैं। परिवहन के दौरान गिट्टी और पत्थर सड़क पर गिरने से पीछे चल रहे बाइक सवारों के फिसलने और चोटिल होने की आशंका बनी रहती है। व्यस्त बाजार में इस तरह का परिवहन आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। जाम से भी जूझ रहे राहगीर स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से शाम तक भारी मात्रा में निर्माण सामग्री लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बाजार से गुजरती हैं। इससे कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और अन्य राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने ओवरलोड वाहनों के संचालन पर प्रभावी अंकुश नहीं लगने पर भी सवाल उठाए हैं। जांच कर कार्यवाही की मांग स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त प्रयागराज से मामले का संज्ञान लेकर ओवरलोड वाहनों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा निर्माण सामग्री को सुरक्षित तरीके से ढककर ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की अपील की है। अब देखना है कि संबंधित विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीरता दिखाते हैं।